गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में किसान धान की बेहन डालने के लिए डीजल के लिए पेट्रोल पंपों का चक्कर लगा रहे हैं। वह समय से जुताई और बुआई नहीं होने से परेशान हैं। इनकी परेशानी को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ जिला पूर्ति कार्यालय में बैठक की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित करें और कोई भी पम्प ड्राई न होने पाए। तेल कंपनियों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहेगी। मांग बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त आपूर्ति की भी व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- ड्राई पंप की सूचना पर ऑयल कंपनियों को तुरंत दे रहे ईंधन भेजने के निर्देश डीएसओ ने चेतावनी दी कि आपूर्ति में लापरवाही पाई गई तो...