गोंडा, अगस्त 31 -- गोण्डा। जिले में धान के बीज की गुणवत्ता जांच में एक नमूना फेल पाए जाने पर कृषि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि आरके एंड संस, बल्लीपुर, वजीरगंज से लिया गया धान के बीज का नमूना जांच में मानक के अनुरूप नहीं पाया गया है। संबंधित बीज यूएस-312 किस्म का बताया गया है, जिसका उत्पादन सीड वर्क इंटरनेशनल कंपनी द्वारा किया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने संबंधित बीज कंपनी और विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों पक्षों से निर्धारित समय में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। कृषि विभाग का कहना है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और बीज गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार ...