संभल, जून 30 -- कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी टाटा मैक्स चालक का शव रविवार देर रात मोहम्मदनगर गांव से करीब 700 मीटर दूर धान के खेत में पड़ा मिला। जबकि उसका टाटा मैक्स मोहम्मदनगर गांव में खड़ा था। देर रात शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण साफ नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है। थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी तिलक सिंह (32वर्ष) पुत्र भूरे सिंह टाटा मैक्स चलाता था। रविवार को गांव मोहम्मदनगर निवासी सुरेंद्र के बहनोई की मौत हो गई थी। उसके परिवार के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टाटा मैक्स किराए पर लेकर ब्रजघाट गए थे। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का राज खुलेगा तिलक सिंह रात करीब 9 बजे मोहम्मदनगर गांव लौटा। बत...