चंदौली, मार्च 6 -- चंदौली, संवाददाता। धान के कटोरे में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सभी विकास खंड क्षेत्रों में विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। फिलहाल जिले में 63 क्रय केंद्र स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अनुमोदित कर दिया गया है। वहीं किसान अपनी उपज बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में जुट गए हैं।प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जिलों में शामिल चंदौली जिला धान के कटोरे के रूप में विख्यात है। इस धान के कटोरे में 15 मार्च के बाद गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। शासन की ओर से अभी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। विभाग गेहूं खरीद की तैयारियों में जुट गया है। सभी विकास खंडों में विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्र स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमोदन की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 63...