सोनभद्र, मार्च 16 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के हरिजन बस्ती में रविवार की दोपहर धान कुटने की मशीन में साड़ी फंसने से उसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वह अपने घर पर मशीन से धान की कुटाई करा रही थी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के हरिजन बस्ती निवासी 45 वर्षीय रेखा पत्नी मल्लू रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे अपने घर में मशीन से धान की कुटाई करा रही थी। कुटाई के दौरान मशीन से निकल रहे चावल को देख रही थी। इसी दौरान रेखा की साड़ी मशीन में फंस गई जिस कारण उसका सिर मशीन में चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस धान की कुटाई करने वाले ट्रैक्टर को मशीन सहित थाने ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.