आजमगढ़, जुलाई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में धान की 39 संकर प्रजातियों पर शोध परीक्षण शुरू होगा। इन प्रजातियों का जनपद की अनुकूलन जलवायु के आधार पर ट्रांसप्लांटिंग तकनीक से परीक्षण किया जाएगा। बीज प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक राजन कुमार की निगरानी में शोध कार्य होगा। धान की उत्पादकता बढ़ाने में यह शोध मिल का पत्थर साबित होगा। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी. वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के महानिदेशक डॅ. संजय सिंह के निर्देशन में शोध शुरू हुआ है। 39 प्रकार की धान की जीनोटाइप और 9 कंट्रोल उपचार प्रजाति का प्रयोग कर धान का परीक्षण होगा। बीज प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक राजन कुमार ने बताया कि रेंडोमाइज्ड ब्लॉक डिजाइन तकनीक के आधार पर एक जीनोटाइप का 3 रेपलीकेशन होगा। इस प...