धान की रोपाई व गन्ने की टॉप ड्रेसिंग के लिए जिले में यूरिया पर्याप्त
बलरामपुर, जुलाई 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में धान की रोपाई और गन्ने की फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बारिश के साथ गन्ने में टॉप ड्रेसिंग और धान की रोपाई शुरू होने से यूरिया की मांग बढ़ी है। वहीं सिंगल सुपर फॉस्फेट में नाइट्रोजन नहीं होने के कारण मिश्रण तैयार करने के लिए भी यूरिया की खपत बढ़ी है, लेकिन जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। किसान साधन सहकारी समितियों और अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं से खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री या समिति की सदस्यता पासबुक के आधार पर आवश्यकता अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जनपद में पर्याप्त खाद का भण्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.