लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- कुकुरा। मैलानी थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मध्य प्रदेश से रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति के बेटे ने चौकी प्रभारी कुकरा को तहरीर देकर पिता की तलाश कराने की मांग की है।हजरतपुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र महेश चंद ने दी तहरीर में बताया है कि उनके पिता महेश चंद को गांव के ही मदोरा उर्फ मुंशी पुत्र बृजबाल 20 जुलाई को धान की रोपाई कराने के लिए मध्य प्रदेश अपने साथ लेकर गया था। प्रवीण का आरोप है कि 26 जुलाई को मदोरा उर्फ मुंशी ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर बताया कि उनके पिता 25 जुलाई की शाम करीब सात बजे वहां से निकल गए थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है और वह घर भी नहीं लौटे हैं। पीड़ित ने...