कटिहार, दिसम्बर 11 -- फलका। एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के पिरमोकाम पंचायत के वार्ड संख्या-13 में धान चोरी करते एक चोर को गृह स्वामी ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मामले में गृह स्वामी ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित गृह स्वामी मोहम्मद सफीक अंसारी ने दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि बीते मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे घर में खाना खा कर दरवाजे पर आ रहे थे। तभी देखा कि गांव के ही एक युवक दरवाजे पर रखा धान की बोरी चोरी कर भाग रहा था। मेरे द्वारा हल्ला करने पर घर का सभी सदस्य जग गया और आरोपी को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिये तथा सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस को आरोपी सहित चोरी कर रहे धान की बोरी को सुपुर्द कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष रवि कुमार रा...