सराईकेला, मई 17 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णपुर पंचायत के गोपालपुर गांव में धान की बुआई से पूर्व पारंपरिक वार्षिक बुना पूजा श्रद्धा पूर्वक संपन्न हुई। गांव के दिउरी (पुजारी) लक्ष्मी नारायण महतो ने विधि-विधान के साथ गोराम ठाकुर, ग्राम देवता, धर्म देवता और पाउड़ी माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार यह पूजा गांव की प्राचीन कृषि परंपरा का हिस्सा है। मान्यता है कि बुना पूजा संपन्न होने के बाद ही किसान खेतों में धान की बुआई शुरू करते हैं। पूजा के दौरान किसानों ने अच्छी पैदावार और गो-धन वृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। इस अवसर पर गांव में पारंपरिक लोक संस्कृति और सामूहिक आस्था का भी सुंदर दृश्य देखने को मिला।ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजा वर्षों से चली आ रही परंपरा है ज...