बलरामपुर, सितम्बर 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। बदलते मौसम में धान की फसल पर हल्दिया रोग (फॉल्स स्मट) व गंधी बग के प्रकोप का खतरा बढ़ गया है। कृषि रक्षा विभाग ने किसानों को सतर्क कर खेतों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपेंद्र खरवार ने एडवाइजरी जारी कर किसानों से धान में बालियां निकलने से लेकर दानों की दूधिया अवस्था तक विशेष सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने बताया कि हल्दिया रोग फफूंद जनित बीमारी है। अनुकूल मौसम मिलने पर इसका प्रकोप तेजी से बढ़ता है। इससे उपज में 75 प्रतिशत से अधिक तक नुकसान हो सकता है। रोग की शुरुआत धान की बालियों में दानों पर छोटी-छोटी गोलाकार गेंदनुमा संरचनाओं के रूप में होती है। यह भी पढ़ें- Etah News: फसलों में कीट और रोग बढ़ने की संभावना पर किया निरीक्षण रंग पहले नारंगी या हल्का पीला दिखत...