कन्नौज, सितम्बर 21 -- कन्नौज। धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट की सक्रियता बढ़ने लगी है। कीट पत्तियों को मोड़कर अंदर छिप जाता है और हरे हिस्से को खुरचकर नुकसान पहुंचाता है। इससे पत्तियों पर सफेद धारियां पड़ने के बाद वे सूखने लगती हैं। समय रहते नियंत्रण नहीं होने पर पौधों की बढ़वार प्रभावित होने के साथ उत्पादन में भी कमी आ सकती है। कृषि विभाग ने किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: धान में पत्ती लपेटक कीट का प्रकोपकिसानों को सलाह खेत में पत्तियां मुड़ी हुई दिखाई देने या उन पर सफेद धारियां नजर आने पर तत्काल नियंत्रण के उपाय करने को कहा गया है। विभाग के मुताबिक शुरुआती स्तर पर प्रकोप की पहचान होने से फसल को ज्यादा नुकसान से बचाया जा सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने पत्ती लपेटक कीट की रोकथाम के लिए इमामेक्...