गंगापार, सितम्बर 3 -- लगातार हो रही बारिश से जहां निचले इलाकों में जलभराव के कारण धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गई है, वहीं ऊपरी क्षेत्रों में धान की फसल अब शबाब पर पहुंचने लगी है। खेतों में धान की बालियां निकलने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इस बार अच्छी बारिश होने से सिंचाई के लिए नहर और ट्यूबवेल पर निर्भर किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। बेलवा के किसान राजेंद्र प्रताप सिंह,भरौटी के सलीम टाइगर, नसीरापुर गांव के किसान सौरभ सिंह और अभिमन्यु यादव तथा रुदापुर के किसान अमित यादव, चेतन कुमार और राधेश्याम पाल ने बताया कि इस बार मौसम किसानों के लिए काफी अनुकूल रहा। यह भी पढ़ें- Godda News: लगातार बारिश से नदियों में उफान, धान के खेत लबालब धान की रोपाई के दौरान खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने पर सिर्फ एक बार ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ी...