संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धान की फसलों में झुलसा रोग तेजी से फैल रहा है। धान की फसलों की पत्तियां पीली पड़ जा रही हैं। कुछ खेतों में ऊपरी पत्ती झुलसी हुई हैं। इससे फसलों का ग्रोथ पूरी तरह से रुक गया है। बालियां निकलने में भी समस्या सामने आएंगी। इससे लगभग 20 प्रतिशत तक उपज प्रभावित हो सकती है। विशेषज्ञों की सलाह किसान फौरी तौर पर दवाओं का प्रयोग करें। ताकि फसल को झुलसा रोग से बचा सके। धान में झुलसा रोग के मुख्य लक्षण हैं पत्तियों पर लंबी, भूरी या कत्थई धारियाँ (जो नसों के बीच बनती हैं) और अंडाकार, पानी से लथपथ धब्बे बनना। ये धब्बे बाद में गहरे रंग के हो जाते हैं और पूरी पत्ती सूख जाती है। संक्रमण बढ़ने पर पौधे की बालियों पर दाने खाली रह जाते हैं और तना भी प्रभावित हो सकता है। तापमान में अधिक...