अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। धान की फसल में कीट रोग लगने से उत्पादन प्रभावित होता है। कीट रोगों से बचाव के लिए जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को सुझाव दिए हैं। धान की फसल में मौसम की अनुकूलता को देखते हुए कीट रोगों के प्रकोप की संभावना रहती है। ऐसे में फसल की नियमित निगरानी के साथ-साथ दवा से इस पर नियंत्रण करना आवश्यक होता है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि धान की फसल में कई तरह के कीट रोग लगते हैं। जड़ सूडी धान की जड़ में पहंुच कर नुकसान पहुंचाती हैं। इसके बचाव के लिए करटाप हाइड्रेक्लोराइड चार प्रतिशत दानेदार रसायन 25 कि.ग्रा.का बुरकाव करें अथवा कलोरोपाइरीफास 20 कि.ग्रा. 2.5 लीटर प्रति हेक्टेयर के दर से सिंचाई के पानी के साथ प्रयोग करना चाहिए। पत्ती लपेटक कीट रोग से बचाव के लिए क्लोरोपाइरीफास 20 प्रतिशत ईसी 2.5 लीटर अथवा ...