बदायूं, अक्टूबर 3 -- खेत में धान की पौध लगाने को लेकर दंपती से मारपीट और जातिसूचक गाली देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस और एसएसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने डीजीपी से शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कठौली गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने डीजीपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। बताया कि वह और उसके परिजन लंबे समय से गांव के राजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह के खेत बटाई पर करते हैं। 16 जुलाई 2026 को सुबह करीब सात बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ खेत में धान की पौध लगा रही थी। आरोप है कि तभी गांव का सुरेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह वहां पहुंचा और दोनों को जातिसूचक गाली देने लगा। उसने खेत को अपना बता...