बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नदिऔना-खरजम्मा गांव में खलिहान में धान से भरी पुंज में आग लगने से पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी। पीड़ित प्रमोद कुमार उर्फ बौआ ने बताया कि 10 बिघा खेत में उपजी धान की फसल को पुंज बनाकर रख दिया था। सोमवार की रात बदमाशों ने पुंज में आग लगा दी। मंगलवार की तड़के ग्रामीणों ने धुआं निकलते देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। अग्निशमन दस्ता भी बुलाया गया। आग बुझने से पहले फसल जलकर राख हो गयी थी। घटना की सूचना पुलिस व सीओ को दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.