अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा। जिले में धान की नर्सरी डालने की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है। किसान खेतों की जुताई आदि कर रहे हैं। जिससे नर्सरी डालते समय खेत पूरी तरह तैयार हो जाए। कृषि अफसरों का दावा है राजकीय कृषि बीज भंडारों पर संकर सहित विभिन्न प्रजातियों के बीज तीन-चार दिन के अंदर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिले में इस बार 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की रोपाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 20 मई से 20 जून तक धान की नर्सरी डालने का समय है। उक्त निर्धारित अवधि में नर्सरी डालने के समय से धान की रोपाई किसान कर लेते हैं। यह भी पढ़ें- किसानों को धान की सात किस्में मिलेंगी इसके लिए किसानों ने खेतों को तैयार करना शुरु कर दिया है। जिससे नर्सरी डालने वाले खेत में घास फूंस न रह जाए और हानिकारक जीवाणु समाप्त हो जाएं। किसान खेतों की जुताई करने से ...