धान की खेती पर दो से तीन हजार रुपये तक लागत बढ़ी, किसान परेशान
नवादा, जुलाई 2 -- नवादा जिले में इस बार मानसूनी बारिश की लुकाछिपी और आसमान छूती महंगाई ने अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही धान की खेती में लगने वाली लागत ने किसानों के पसीने छुड़ा दिए हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों के किसानों का कहना है कि बीते साल की तुलना में इस वर्ष धान की खेती का बजट प्रति बीघा 2,500 से 3,500 रुपए तक बढ़ गया है। डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कृषि उपकरणों के महंगे पार्ट्स के कारण जुताई से लेकर कटनी तक हर मोर्चे पर किसानों की जेब ढीली हो रही है। इस वर्ष धान की खेती की लागत में 25% से 35% तक की भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
फसल की लागत में वृद्धि नवादा के स्थानीय किसान राम नरेश सिंह और मिथिलेश सिंह टुन्नी आदि ने बताया कि पिछले साल जो खेत जुता 1,000 रुपए प्रति बीघा हुआ करती थी, वह इस बार बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.