धान की खेती को लेकर कृषि विभाग सक्रिय
औरंगाबाद, अगस्त 19 -- उर्वरक वितरण की निगरानी बढ़ी दाउदनगर,संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड कृषि कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में कृषि कर्मियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें धान की रोपनी समेत कृषि विभाग की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि प्रखंड में धान की रोपनी के लिए निर्धारित 14 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। बैठक में कृषि समन्वयकों को उर्वरक वितरण पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि प्रखंड में डिजिटल क्रॉप सर्वे भी कराया जा रहा है। कृषि कर्मी खेतों में पहुंचकर प्लॉटवार सर्वे कर रहे हैं और यह जानकारी जुटाई जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.