कटिहार, मई 30 -- मनसाही। एक संवाददाता मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरसेल झरकाहा बहियार में हजारों एकड़ में लगी गरमा धान की फसल काटने के लिए लाई गई कटाई मशीन बीते रात्रि अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे कटाई मशीन के संचालक को एक लाख से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंची है। स्थानीय किसानों ने बताया कि बारिश के कारण तैयार धान की फसल को काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहा था। इसके बाद किसानों के समूह के द्वारा बाहर से भाड़े पर धान काटने का कटाई मशीन लाई गई थी और बीते रात्रि उसे खेत में ही छोड़ दिया गया था। सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो कटाई मशीन क्षतिग्रस्त हालत में मिला। जिससे किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। किसानों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...