चंदौली, दिसम्बर 27 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में खोले गए धान क्रय केंद्रों पर जहां धान खरीद हुई है, वहां से धान का उठान नहीं होने से किसानों की खरीद नहीं हो पा रही है। किसान नेता रतन सिंह एवं अखिलेश सिंह यादव ने बताया की सरकार की धान खरीद नीति का सही तरीका से कर्मचारी अनुपालन नहीं कर रहे। जिससे किसानों का धान सही तरीके से खरीदा नहीं जा रहा। अधिकतर क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा गया लेकिन उठाया नहीं गया। जिससे किसानों के धान की खरीद ठप हो गई है। धान खरीद नहीं होने से किसानों का धान बिचौलिया कम कीमत पर खरीद के उसी सेंटर पर किसानों का अंगूठा लगवाकर कमीशन कमा रहे हैं। किसान नेता ने जिलाधिकारी से इस समस्या पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...