चंदौली, दिसम्बर 21 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। जिला प्रशासन की ओर से खोले गए धान क्रय केंद्रों पर एक तरफ बिचौलिया हॉबी हो रहे है। दूसरे तरफ किसानों से खरीदे गए धान की सही समय से उठान नहीं होने से क्रय केंद्र पर किसानों से धान की खरीद बंद हो गई है। किसान नेता रतन सिंह, अखिलेश सिंह यादव ने बताया की सरकार की धान खरीद नीति का अधिकारी कर्मचारी अनुपालन नहीं कर रहे। जिससे किसानों का धान सही तरीके से खरीदा नहीं जा रहा । अधिकतर क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा गया लेकिन उठाया नहीं गया। जिससे किसानों के धान की खरीद ठप हो गई है। धान खरीद नहीं होने से किसानों का धान बिचौलिया कम कीमत पर खरीद के उसी सेंटर पर किसानों का अंगूठा लगवाकर कमीशन कमा रहे हैं। किसान नेता ने जिलाधिकारी से इस समस्या पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...