लखीमपुरखीरी, जून 20 -- किसान को खराब गुणवत्ता का धान बीज देने, शिकायत की जांच के लिए पहुंच सहायक विकास अधिकारी को उन किसानों की सूची सत्यापन को नहीं दिया जिनको बीज बिक्री किया और नोटिस का कोई जवाब न देने पर विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच अभी चल रही है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि फूलबेहड़ के गोसाईपुरवा तेतारपुर के रहने वाले किसान पिंटू गिरि ने शिकायत की कि उन्होंने दशमेश क्रॉप केयर महेवागंज से धान का बीज खरीदा था। बीज बोने के बाद जमाव ठीक नहीं हुआ। इसकी शिकायत के बाद भी विक्रेता ने भरपाई नहीं की इससे किसान को नुकसान हुआ। इसके अलावा कासिम अली रकेहटी निघासन ने आईजीआरएस पर शिकायत की। सत्यापन के लिए सहायक विकास अधिकारी को भेजा गया तो किसानों की सूची नहीं दी गई। फर्म को नोटिस जारी की गई इसका भी को...