पीलीभीत, जुलाई 29 -- पीलीभीत। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान खरीद की तैयारियों शुरू कराने को समय सारणी जारी की गई है। इसके प्रस्तर-5 के मुताबिक किसानों का पंजीयन किसानों द्वारा खुद स्वयं जन सुविधा केन्द्र/इण्टरनेट कैफे पर कराए जाने और क्रय के प्रचार प्रसार एवं उपयुक्त स्थानों पर मंडी यार्डों आदि में फ्लैक्सी बैनर आदि का प्रदर्शन को कहा गया है। जिला खरीद अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल सामान्य और 2461 रुपये प्रति कुंतल ग्रेड-ए तय किया गया है। बीसलपुर, पूरनपुर समेत तीनों ही मंडी में धान क्रय के प्रचार-प्रसार के लिए जनपद के उपर्युक्त स्थानों, मण्डी यार्डों में फ्लैक्सी बैनर आदि लगवाने को कहा गया है। किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...