नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 की खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करते हुए सामान्य धान का भाव बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसमें 72 रुपये की वृद्धि हुई है। जबकि, ग्रेड-ए धान के लिए यह दर 2,461 रुपये नर्धिारित की गई है। रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ की दूसरी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इस बार तिलहन और दलहन फसलों पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार ने सूरजमुखी के बीज में सबसे अधिक 622 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है, जिससे इसकी नयी कीमत 8,343 रुपये हो गई है। इसी तरह, कपास (मीडियम स्टेपल) की एमएसपी में 557 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसे 8,267 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तुअर (अरहर) की एमएसपी मे...