सासाराम, जनवरी 4 -- नौहट्टा। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के गायब होने का मामला प्रकाश मे आया है। मामले को लेकर युवती के पिता ने एफआईआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय लड़की 24 दिसंबर को अपने घर से दोपहर में लाल रंग के एक बेडशीट लेकर यह कह कर गई थी कि खेत में धान काटने जा रही हूं। लेकिन देर शाम को घर नहीं लौटी। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...