आरा, नवम्बर 25 -- आरा, हि.सं.। जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में मंगलवार की सुबह धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दंपती समेत दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गये। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक पक्ष के हेमतपुर गांव निवासी गुप्तेश्वर सिंह, उनकी पत्नी पूनम देवी, पुत्र रोहित कुमार सिंह, भतीजा पंकज कुमार और भतीजी प्रीति कुमारी के अलावा दूसरे पक्ष के तीन लोग शामिल हैं। गुप्तेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में धान रोपा था। मंगलवार की सुबह वह धान काटने गये, तो पट्टीदार द्वारा धान काटने से मना किया जाने लगा। कहा जाने लगा कि धान वह काटेगा। उस बात को लेकर उनके बीच मारपीट हो गई। उसमें सभी लोग जख्मी हो गए। इधर, थानाध्यक्ष वर्षा रानी के अनुसार दोनों सगे भाई हैं। इनके बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.