वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मखाना विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों को मखाना खेती के लिए प्रेरित किया। मखाना विकास बोर्ड दरभंगा और आईसीएआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. इंदु शेखर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किसानों को मखाना खेती के तकनीकी पक्षों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों के सवाल का जवाब दिया और बताया कि धान एवं मछली पालन के सापेक्ष दो से तीन गुना अधिक मखाना की खेती कर कमा सकते हैं। वैज्ञानिक डॉ. एसएन चौरसिया, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मनीष पांडेय, मखाना के प्रगतिशील कृषक और चंदौली निवासी अजय पांडेय और आनंद कुमार सिंह ने अनुभव साझा किए। इस मौके पर सुधांशु कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, रोशन कुमार सोनकर, रिचा सिंह, नीतू, आनन्द सिंह भी मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.