कुशीनगर, जुलाई 5 -- कुशीनगर। खरीफ सत्र 2026 में जनपद कुशीनगर में लगभग एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है। जनपद में धान एवं मक्का की फसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादित है। योजना के तहत भारतीय कृषि बीमा कंपनी (ए/सी) नामित बीमा कंपनी है। धान की फसल का बीमा कराने हेतु किसानों को बीमित धनराशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम, अर्थात Rs.1,634 रुपये प्रति हेक्टेयर जमा करना होगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि मौसम की अनिश्चितता एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। कम वर्षा, असफल बुवाई, खड़ी फसल में कीट एवं रोगों से क्षति, अनावृष्टि, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन, बिजली गिरने सहित अन्य प्राक...