देवघर, जनवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में शनिवार को धान उबालने के दौरान तीन वर्षीया बच्ची चूल्हे में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर किया गया है। झुलसी बच्ची अनुष्का कुमारी मां बीना देवी ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। घर के आंगन में चूल्हे पर धान उबाल रही थी। धान में भांप आने के बाद वह चूल्हे से धान उतारकर आंगन में पलट रही थीं। उसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते पास रखे चूल्हे के संपर्क में आ गई और संतुलन बिगड़ने से सीधे जलते चूल्हे में गिर गई। घटना के बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मां दौड़कर मौके पर पहुंची और किसी तरह बच्ची को बाहर निकाला। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से तुर...