बेगुसराय, मार्च 5 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सहकारिता विभाग ने सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद करने की अंतिम समय सीमा को 28 फरवरी से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है परन्तु खोदावंदपुर में धान उत्पादक किसानों की समस्या पूर्ववत है। किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रथम लॉट में किसानों से खरीदा गया धान गोदाम की शोभा बढ़ा रहा है। धान के बदले मिलर द्वारा पैक्सों को चावल नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। मिलर गोदाम से धान का उठाव भी नहीं कर रहे हैं। गोदाम में धान का बोरा भरे रहने से जगह के अभाव में धान खरीद कार्य ठप है। पैक्स में अपना धान बेचने का अभिलाषा रखने वाले किसानों को निराशा हो रही है। बहुत से किसान अपना धान बिकने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर प्रखंड में प्रथम लॉट में कुल 1हजार 393 मैट्रिक ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.