वाराणसी, अक्टूबर 29 -- वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) को भारत-अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन (बीर्क), नई दिल्ली में बुधवार को धान अनुसंधान, नवाचार और खाद्य सुरक्षा में वैश्विक नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार टिकाऊ चावल उत्पादन, पोषण, जलवायु अनुकूलता और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में इरी के योगदान को मान्यता देता है। भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (आईआरईएफ) ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) तथा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से इस सम्मेलन का आयोजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...