समस्तीपुर, मई 4 -- समस्तीपुर। धान अधिप्राप्ति के प्रगति की समीक्षा सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिप्राप्ति से संबंधित प्रगति का विस्तार से अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं मिलरों को सख्त निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप 31 मई तक शत-प्रतिशत सीएमआर राज्य खाद्य निगम के गोदामों में अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें। कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में धान अधिप्राप्ति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- जिले में अब तक 83.62 प्रतिशत राशन कार...