बेगुसराय, दिसम्बर 27 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार के आह्वान पर धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने, अफसरशाही की मनमानी पर रोक लगाने और जिले से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर पांच जनवरी से जिला समाहर्ता कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। यह घोषणा शनिवार को बेगूसराय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में आयोजित किसान चौपाल में की गई। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि जिले में इस वर्ष धान का उत्पादन बढ़ा है, बावजूद इसके अधिप्राप्ति का लक्ष्य घटा दिया गया है। यह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान अधिप्राप्ति में पदाधिकारियों और मिलरों की मनमानी चरम पर है। पैक्स अध्यक्ष बैंक से कर्ज लें और मालिकाना हक एसएफसी का हो, यह व्यवस्था किसानों को स्...