सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में गुरूवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता डीएम रिची पांडेय ने किया। बैठक में धान अधिप्राप्ति कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 8075 किसानों से कुल 47,926.418 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके आलोक में 7536 किसानों को 1,07 करोड़ से अधिक रुपये का भुगतान किया गया है। यह निर्धारित लक्ष्य का 54.44 प्रतिशत है। समीक्षा के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि अब तक 6960 मीट्रिक टन सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को की गई है। डीएम ने अधिप्राप्ति कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। भंडारण क्षमता के अभाव में करें वैकल्पिक व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.