गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें धान अधिप्राप्ति कार्यों की प्रगति, किसानों को हो रहे भुगतान, केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि धान अधिप्राप्ति कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और यह सुनिश्चित करें कि जिले के सभी पात्र किसानों से समय पर धान की खरीद हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिप्राप्ति केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने धान खरीद की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितने किसानों का निबंधन हुआ है, कितने किसानों से धान की खरीद हुई है। कितने राशि का भुगतान किया गया है। निर्देश दिया...