गोपालगंज, जनवरी 2 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के चार पैक्सों को डिफाल्टर घोषित करते हुए उनसे सम्बद्ध किसानों को धान खरीद के लिए बगल के पैक्सों से टैग कर दिया गया है। प्रखंड सहकारिता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के भोरे, छठियांव, हरदिया व खदही पैक्स को डिफाल्टर घोषित किया गया है। धान की खरीद के लिए भोरे पैक्स को बगहवां मिश्र से, छठियांव पैक्स को डूमर नरेंद्र, हरदिया को चकरवां खास से और कोरेया को खदही पैक्स से संबद्ध किया गया है। यहां बता दें कि प्रखंड में कुल 4776.75 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित करते हुए किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि प्रखंड के 1347 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर धान की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 1134 रैयत और 213 गैर रियायत किसान हैं। इसके साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.