गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न संस्थाओं का चयन किया गया था। उसी क्रम में मझिआंव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, मझिआंव को किसानों से निर्धारित मानकों के अनुरूप धान क्रय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पिछले 20 मार्च 2026 को आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव को गंभीर शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा आरोप लगाया गया कि संबंधित संस्था द्वारा धान की खरीद प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित एफपीओ का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। वहीं वहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर क...