धान अधिप्राप्ति पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन: 74% लक्ष्य पूरा, कमजोर पैक्स का लक्ष्य काटा, बेहतर प्रदर्शन वालों को अतिरिक्त
छपरा, फरवरी 17 -- जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने मंगलवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि जिला को मिले 94,777 एमटी के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 70,191 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है, जो लगभग 74 प्रतिशत है। धान खरीद की प्रक्रिया केवल 28 फरवरी 2026 तक ही चलेगी, इसलिए जिलाधिकारी ने साफ कहा कि निर्धारित समय सीमा में हर हाल में शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए।बैठक में प्रखंडवार समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई पैक्स/व्यापार मंडलों का प्रदर्शन अपेक्षा से कमजोर है। ऐसे पैक्स का लक्ष्य घटाने का निर्णय लिया गया है। वहीं जिन पैक्स/व्यापार मंडलों ने बेहतर अधिप्राप्ति की है, उन्हें अतिरिक्त लक्ष्य प्रदान किया गया है ताकि जिले का कुल लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.