पाकुड़, दिसम्बर 23 -- धान अधिप्राप्ति के लिए पात्र किसानों का कराएं पंजीकरण लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र लिट्टीपाड़ा में सोमवार को कृषक मित्रों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में धान अधिप्राप्ति, किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.), डीसीएस (डिजिटल क्रॉप सर्वे) तथा सॉइल हेल्थ कार्ड योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए कृषक मित्रों को निर्देश दिया कि किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर एवं प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने पर विशेष जोर देते हुए सभी पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही केसीसी सहित अन्य कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.