सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। धान अधिप्राप्ति का कार्य जिले के चयनित 16 लैम्पसों में चल रहा है। जिनमें कुरडेग, पाईकपारा, गेनमेर, टैसेरा, अरानी, पाकरटांड, रैंसिया, जोराम, मेरोमडेगा, क्रुशकेला, सिमहातु, डुमरडीह, चड़रीमुण्डा, परबा, टिनगीना एवं पिड़ियापोछ लैम्पस शामिल है। बताया गया कि धान अधिप्राप्ति का कार्य अब समापन की ओर है, इसलिए जो भी किसान सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ अब तक नहीं प्राप्त किए है वो अपने नजदीकी लैम्पस से सम्पर्क कर सकते है। बताया गया कि धान बिक्री करने के 24 घंटे से एक सप्ताह के अंदर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं बोनस मद की कुल राशि एकमुश्त उपलब्ध करायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.