सराईकेला, दिसम्बर 9 -- सरायकेला, संवाददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने लक्ष्य की तुलना में कृषि पंजीकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर सभी बीडीओ, सीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को अगले पांच दिनों के भीतर कृषि पंजीकरण में सुधारात्मक एवं त्वरित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वह सोमवार को खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान धान अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित करने हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कर रहे थे। इस दौरान किसानों के पंजीकरण एवं सत्यापन, लैंपस संचालन, अधिप्राप्ति प्रक्रिया, निरीक्षण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति के सुचारू संचालन हेतु प्रखंड स्तर पर समिति की बैठक कर समग्र कार्ययोजना ...