जामताड़ा, मार्च 19 -- धान अधिप्राप्ति:02 लाख क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 66.94 फीसदी ही धान खरीद,किसानों को भुगतान के लिए आवंटन का इंतजार जामताड़ा, प्रतिनिधि।जिले में धान अधिप्राप्ति व्यवस्था इस समय कई मोर्चों पर दबाव में है। 31 मार्च की समय सीमा नजदीक है। लेकिन लक्ष्य अब भी दूर है। वहीं खरीदे गए धान के एवज में किसानों का भुगतान भी अटक गया है। विदित हो कि 28 लैम्प्स के माध्यम से 1927 किसानों से करीब 01 लाख 33 हजार 875 क्विंटल धान की खरीद की गई है। जिसके ऐवज में किसानों को एमएसपी व बोनस सहित करीब 32.80 करोड़ रुपये का भुगतान होना है। जबकि अब तक महज 22 करोड़ रुपए ही किसानों के खाते में पहुंच सके हैं। इस कारण धान बेचने के बाद भी कई किसान भुगतान के लिए लैम्पस का चक्कर काट रहे है। इन किसानों को भुगतान के लिए विभाग आवंटन का इंतजार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.