धानेपुर से किशोरी लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
गोंडा, जुलाई 18 -- धानेपुर। थाना धानेपुर क्षेत्र से एक 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने थाने दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री 14 जुलाई की शाम करीब चार बजे घर से कहीं चली गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बाजार के लिए निकली किशोरी लापता, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.