गोंडा, मई 9 -- धानेपुर(गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के धानेपुर इलाके के महतवडीह में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडा से पीट पीटकर हत्या कर दी है।सनसनीखेज घटना के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा रहा। घरवालों ने उसे बांधकर पुलिस को सूचना पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पृथ्वीपाल गंज ग्रंट के मजरा महतवडीह में शनिवार को सुबह विराट तिवारी ( 26) वर्ष ने अपने बड़े भाई सुमित तिवारी (39) की डंडा से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। यह भी पढ़ें- चचेरे भाई ने 12 साल के मासूम की गला रेतकर की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव इसके बाद वहीं पर बैठा रहा, हालांकि घर वालों ने आरोपी को बांध कर पुलिस को सूचना दी जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...