महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धानी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एक्स-रे जांच कराने के लिए लोगों को दूर नही जाना पड़ेगा। सीएचसी धानी में डिजिटल एक्स-रे मशीन शिफ्ट होने के साथ ही जांच शुरू हो गई है। इससे विशेषकर घायलों को एक्स-रे जांच कराने में काफी सहूलियत मिलेगी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में एक्स-रे जांच सुविधा नही थी। एक्स-रे कराने के लोगों को काफी दूर प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर जाना पड़ता था। इससे विशेषकर घायलों को काफी परेशानी होती थी। नि:शुल्क की जगह शुल्क देकर एक्स-रे कराना पड़ता था। स्वास्थ्य प्रशासन ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजा था। शासन ने सीएचसी को डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराया। बुधवार की देर शाम मशीन शिफ्टि...