चंदौली, मई 25 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से परिवहन संकट से जूझ रहे लोगों के लिए रविवार को सैयदराजा में परिवहन बसों का संचालन शुरू होने के बाद अब धानापुर ब्लॉक से भी बसों का संचालन शुरू हो गया है। यहां से चंदौली, नगवां-चोचकपुर घाट, पड़ाव, कैंट आदि जगहों पर ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा होगा। सोमवार को विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस में सवार विधायक ग्रामीणों से मिलेबसों की शुरुआत सोमवार को धानापुर थाना चौराहे पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की आधा दर्जन बसों के शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत मिली है। फूलों से सजी बसों को रवाना होने से पहले बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्स...