चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- मनोहरपुर। झारखंड-ओडिशा सीमा स्थित मनोहरपुर प्रखंड के धानापाली में पुल क्षतिग्रस्त होने और अब तक उसके निर्माण को लेकर पहल नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष है। पुल धंसने के बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर आना-जाना कर रहे हैं। यह पुल 2008 में बनाया गया था, पहली बार 2012 में पुल का एक स्लैब धंस गया था। जिसे मरम्मत कराया गया था। उसके बाद दोबारा यह पुल 2022 में धंस गया। उसके बाद से लगातार पुल पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीण मांग व आंदोलन कर ही रहे थे कि 2024 के नवंबर में पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा 1 फीट तक नीचे दब गया। यह भी पढ़ें- पीएमजीएसवाई की 4.5 किमी सड़क तय समय के बाद भी अधूरी,धूल का गुब्बार उड़ने से राहगीरों को परेशानी ग्रामीणों ने बताया कि जोरदार आवाज के साथ पुल का हिस्सा दब गया। ग्रामीण जब पुल की स्थिति देखने...