नैनीताल, मार्च 5 -- भीमताल, संवाददाता। धानाचूली से ओखलकांडा करायल मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन ने 1 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासनादेश जारी होने के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि यह मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त स्थिति में था, जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि भीमताल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.